रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके स्थान
दंतेवाड़ा। श्री राम मंदिर दर्शन कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक धरमलाल कौशिक के अनुशंसा पर जिला संयोजक श्रवण कड़ती को और सहसंयोजक मनोज छलीवाल को नियुक्त किया गया है।
भाजपा के द्वारा अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए 25 जनवरी से प्रारंभ होकर 25 अप्रैल तक समापन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले से आम जनता को दर्शन कराया जाएगा।
जिसमें छत्तीसगढ़ वासियों के लिए 751 रुपए की आस्था एक्सप्रेस में किराया होगी और भोजन के लिए 400 रुपए होगा, जिसमें गंतव्य से लेकर राम मंदिर तक एवं वहां से वापसी गंतव्य तक आने की व्यवस्था एवं खान की पूरी सुविधा इसी 1151 रुपए में भाजपा के द्वारा की जा रही है।
