रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबन्द। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बच्चों से परीक्षा पे चर्चा की गरियाबंद जिले के स्कूलों में भी आज प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का विशेष आयोजन किया गया, प्रोजेक्टर और टेलीविजन के माध्यम से छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना और उनके बताए टिप्स पर भी गौर किया।
छात्र छात्रों ने कार्यक्रम पश्चात बताया कि वो देश के प्रधानमंत्री के दिए टिप्स को लेकर बेहद खुश है और उनको आने वाले एग्जामिनेशन में इसका फायदा भी मिलेगा, वहीं छात्रों के परिजनों ने इस कार्यक्रम को लेकर खुशी जाहिर की और साथ ही उन्होंने इसे बच्चों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला संबोधन बताया।
