रायपुर। शहर में इन दिनों गणेशोत्सव के मद्देनजर नगर निगम व जिला प्रशासन पुरानी जर्जर हो चुकी बिल्डिंगों की पड़ताल करने में जुटी हुई है कि कल रात सदरबाजार जैसे प्रमुख रिहायशी इलाके में सहेली ज्वेलर्स के सामने कभी शुक्ला मेडिकल स्टोर्स के नाम से संचालित होने वाली बिल्ंिडग गिर गई। कुछ समय पहले ही इनका एक हिस्सा गिरा था। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर तत्काल कोतवाली पुलिस व निगम का अमला पहुंचा और मार्ग को बंद कर मलबा को हटाने का काम शुरु किया।
सदर बाजार में गिरा जर्जर भवन
Dilapidated building collapses in Sadar Bazar
