दीया ने नवाजुद्दीन को बताया ‘ऑफेंसिव कैरेक्टर’

Dia described Nawazuddin as an ‘offensive character’

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशलम मीडिया हैण्डर पर एक स्टोरी शेयर की है. दीया ने अपनी स्टोरी में नवाजुद्दीन को टैग करते हुए लिखा कि उनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है.

नवाजुददीन को बात करने की तमीज नहीं है और उनका एटीट्यूड अलग ही लेवल का है, उन्होंने नवाजुद्दीन को ‘ऑफेंसिव कैरेक्टर’ भी कहा,

इस पोस्ट पर नवाजुद्दीन ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “एटीट्यूड में कमी निकालना आसान है, काम में निकाल के दिखाइए”

शुरुआत में फैंस को लगा कि सेट पर सचमुच कोई बड़ा झगड़ा हुआ है, लेकिन जल्द ही लोगों ने इसे पहचान लिया कि यह JioHotstar पर आने वाले शो के लिए ध्यान खींचने की एक स्टन्ट है.

डॉ. हसन की टीम ने अपनी इस स्मार्ट मार्केटिंग से दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों जल्द ही वेब सीरीज Dr. Hassan में एक साथ नजर आने वाले हैं। अब दोनों के बीच यह कैसी केमिस्ट्री है, यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

दीया मिर्जा का एक और बयान चर्चा र्मे

अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा के एक और बेबाक बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

दरअसल, दीया ने एक रिपोर्ट साझा करते हुए प्रदूषण और पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर चिंता जताई थी। उन्होंने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के आकार में कथित कमी का दावा था। इस मुद्दे पर उन्होंने खुलकर बात की, जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

कुछ लोगों ने इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या बताते हुए जागरूकता फैलाने वाला बयान कहा, तो कुछ ने सवाल उठाया कि आखिर सार्वजनिक मंचों पर ऐसे विषयों पर चर्चा करने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

Exit mobile version