धमतरी विधायक रंजना साहू की कार पलटी, विधायक सहित घायल चार लोग घायल, मैनपुर अस्पताल में उपचार जारी

रायपुर। मैनपुर देवभोग नेशनल हाइवे मार्ग 130 सी में तौरेंगा मोड़ के पास आज धमतरी विधायक रंजना साहू की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे विधायक रंजना साहू घायल हो गई। साथ में चल रहे पुलिस के फॉलो वाहन से विधायक रंजना साहू को इलाज के लिए मैनपुर अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि उनके साथ वाहन में सवार रूद्री के सरपंच अनिता यादव, महिला मोर्चा के सदस्य नीलू रजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय साहू भी वाहन में सवार थे और विधायक सहित चारों लोग कार पलटने से घायल हो गये।

ज्ञात हो कि धमतरी विधायक रंजना साहू बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देवभोग मुनगापदर जा रहे थे। मैनपुर अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित है।

Exit mobile version