सैकड़ो एकड वनभूमि और लाखों पेड़ पौधों को काट कर कब्जा करने वालों के चक्रव्यूह में फंसे DFO वरुण जैन….

DFO Varun Jain is trapped in the web of those who have encroached upon hundreds of acres of forest land and lakhs of trees by cutting them down.

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद के उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के जैतपुरी गांव के जंगल पर सैंकड़ो एकड़ जमीन और लाखों पेड़ पौधों को काट कर अतिक्रमण कारने वालो पर कार्यवाही करने dfo वरुण जैन अपनी टीम और पुलिस क़ी टीम के साथ कार्यवाही करने गये थे……

वही दोनों टीम द्वारा कुछ अतिक्रमणकारीयो पर कार्यवाही करने पर जैतपुरी गाँव के सैंकड़ो महिला व पुरुष उदंति सितानदी टायगर रिजर्व के DFO वरुण जैन पर किये बलपूर्वक जानलेवा हमला….

जैतपुरी गाँव मे लगभग 166 अतिक्रमणकारीयों पर कार्यवाही करने खुद गये थे dfo वरुण जैन….

 

मौके पर पांच मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किये जाने पर गाँव के ग्रामीण महिला व पुरुष भड़क गये….

सैंकड़ो क़ी संख्या मे मौजूद लोगों ने लाठी डंडों और पत्थरों से पूरी टीम पर हमला बोल दिया जिससे वहां अपरा तफरी मच गई….

 

इस हमले के बीच में वरुण जैन और उनके टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित निकाला….

 

लेकिन अभी भी गांव में तनाव बरकरार है…..

 

आरोपियों की धर पकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है….

Exit mobile version