नयापारा। 6 मार्च को लीप फॉरवर्ड व एस सी ई आर टी रायपुर छत्तीसगढ़ की सौजन्य से सिविल लाइन स्थित पी एच ई आडिटोरियम में आयोजित हिंदी भाषी शासकीय प्राथमिक स्कूलों के अंग्रेजी प्रतियोगिता वर्ड पावर चैंपियनशिप में प्राथमिक शाला नयापारा सिंगनपुर विकासखंड केशकाल की कक्षा 5वी की छात्रा देविका सिरदार स्टेट फाइनल के लिए स्थान सुनिश्चित किया तथा पूरे छत्तीसगढ़ में तृतीय स्थान अर्जित किया।
इसके लिए लीप फॉरवार्ड टीम की ओर से बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराया गया था, सप्ताह मे एक दिन यु ट्यूब पर लाईव क्लास भी संचालित किया जाता था, समय-समय पर उनका टेस्ट लिया गया जो मोबाइल के माध्यम से तथा सेमीफाइनल राउंड के लिए गूगल मीट के माध्यम से एक-एक बच्चे का वीडियो टेस्ट लिया गया, जिसमें प्राथमिक शाला नयापारा सिंगनपुर की कक्षा पांचवी का देविका सिरदार ने क्वालीफाई किया तथा स्टेट फाइनल राउंड में खेल कर तृतीय स्थान अर्जित किया।
वहीं कक्षा दूसरी के चैतन्य पटेल ने सारे टेस्ट परीक्षा पास कर स्टेट फाइनल राउंड में चतुर्थ स्थान अर्जित किया। कक्षा चौथी के कविता पांडे ने भी सेमी फाइनल क्वालीफायर रही।
इस प्रतियोगिता में अंग्रेजी शब्दों की सही उच्चारण तथा स्पेलिंग साथ ही हिंदी शब्दों की अंग्रेजी मीनिंग एवं अंग्रेजी शब्दों की हिंदी मीनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे गये, वही बस्तर संभाग के साथ पुरे छत्तीसगढ़का एकमात्र स्कूल जहाँ के तीन बच्चों ने सेमीफाइनल राउंड क्वालीफाई कर स्टेट फाइनल में अन्य जिलों से आए बच्चों के साथ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का लाईव टेलिकास्ट यु ट्यूब पर किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों के साथ शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे समाप्ति के पश्चात बच्चों को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
7 मार्च को मार्गदर्शक शिक्षक भुवनेश्वर प्रसाद आग्रे का प्राथमिक शाला नयापारा सिंगनपुर के प्रधान अध्यापक जोहन लाल जैन शिक्षिका सरोज ध्रुव व शाला परिवार के द्वारा तिलक चंदन व बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया, साथ ही संकुल केंद्र सिंगनपुर बंधापारा के प्राचार्य श्यामलाल कोर्राम जी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी।
