मध्यप्रदेश
डिप्टी सीएम का बड़ा दावा – 100 की शीशी अब 500 में भी नहीं मिल रही!
Deputy CM's big claim - a bottle worth Rs. 100 is not available even for Rs. 500 now!

लोकेशन – रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सख़्ती का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिख रहा है।
डिप्टी सीएम ने दावा किया – पहले जो नशे की शीशी 100 रुपये में मिल जाती थी, आज 500 रुपये देने पर भी आसानी से नहीं मिल रही। अब तक 500 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। नशे का धंधा करने वाले माफ़िया और सप्लायर सलाखों के पीछे हैं। लगातार छापेमारी के ज़रिए नशे की जड़ों को पूरी तरह खत्म करने का अभियान जारी है।
शुक्ल ने साफ कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि समाज को नशे की लत से मुक्त करना है। नशे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस धंधे में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलेगी।
उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे इस मुहिम में आगे आएं और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग दें। वहीं जनता से आग्रह किया कि आसपास कोई नशे की गिरफ्त में है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें। प्रशासन उसे अपराधी नहीं, बल्कि रोगी मानकर सुधारने की कोशिश करेगा।



