रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किनजारापु से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान रीवा एयरपोर्ट से रीवा-दिल्ली और रीवा-इंदौर हवाई सेवाओं के शीघ्र शुभारंभ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
श्री शुक्ला ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन सेवाओं की स्वीकृति के लिए प्रदेशवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री नायडू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन हवाई सेवाओं से विंध्य क्षेत्र के नागरिकों को सीधे दिल्ली और इंदौर से जुड़ने की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नायडू को रीवा एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं के शुभारंभ समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
इस मुलाकात को विंध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
