छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में तीज मिलन समारोह में लिया भाग, बहनों को दी साड़ी और उपहार

Deputy Chief Minister Arun Saw participated in Teej Milan ceremony in Lormi, gave sarees and gifts to sisters

जिला संवाददाता मुंगेली 

माखन सिंह 

लोरमी । लोरमी, छत्तीसगढ़: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण सावआज लोरमी में आयोजित भव्य तीज मिलन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लोरमी विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री साव ने सभी महिलाओं को साड़ी और उपहार देकर तीज की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “हर बहन के लिए एक भाई की तरह मैं हमेशा खड़ा रहूँगा। यह तीज सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और रिश्तों की गहराई का प्रतीक है।”
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ उपस्थित रहे। दोनों ने बहनों के साथ तीज पर्व की खुशियाँ साझा कीं और पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर समारोह को और भी आनंददायक बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, “राज्य सरकार पंजीकृत कृषकों को पूरी पारदर्शिता के साथ खाद उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ में खाद की कोई किल्लत नहीं है और न ही कीमतों में कोई बढ़ोतरी की गई है।”
श्री साव के सहज और स्नेहिल व्यवहार ने सभी को प्रभावित किया। बहनों ने उन्हें राखी बाँधने की इच्छा भी जताई और कार्यक्रम के अंत तक माहौल उत्साह और भाईचारे से सराबोर रहा।

Related Articles

Back to top button