छत्तीसगढ़
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवागढ़ मे दी कार्यों की सौगात, धूमधाम से हुआ स्वागत
Deputy Chief Minister Arun Sao inaugurated works in Navagarh and was welcomed with great pomp.

जांजगीर- नवागढ़। लिंगेश्वर महादेव की नगरी नगर पंचायत नवागढ़ में अटल परिसर के लोकार्पण एवं एस टी एफ एवं साथ ही कई विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम के आयोजन में हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशाशन मंत्री माननीय अरुण साव जी का प्रथम आगमन हुआ। आगमन के दौरान जगह जगह उनका कार्यकर्ताओ द्वारा भब्य स्वागत किया गया। स्वागत के इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री अनुराग केशरवानी के नेतृत्व में आतिशबाज़ी के साथ शानदार स्वागत किया गया साथ ही उन्हें उनके वजन के बराबर केला फल से तौला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मंत्री ने अपने भाषण के दौरान नगर पंचायत नवागढ़ के बहुमुखी विकास के लिए एक बड़ी पैकेज 2 करोड़ 50 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक ब्यास कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सत्यलाता मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला महामंत्री नंदिनी राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल सहित समस्त कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।


