लोकेशन:- बालोद
रिपोर्टर:- मीनू साहू
स्लग: कथित धमकी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में गुंडरदेही विधानसभा के कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को “देख लेने” की कथित बात पर भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। विधायक के गृह ग्राम अर्जुंदा में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विधायक का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए, न कि कथित धमकी। उन्होंने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाता है तो यह लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत माना जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला छीनने और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने उद्देश्य में सफल रहे। कुछ समय तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी।