छत्तीसगढ़

देवभोग क्षेत्र को रेल लाइन से जोड़ने की मांग फिर से उठने लगी

Demands to connect the Devbhog region to the railway network have resurfaced.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद के देवभोग क्षेत्र को रेल लाइन से जोड़ने की मांग फिर से उठने लगी है। केंद्र सरकार की 12 साल की उपब्धियों को गिनाने पहुंची सांसद रूपकुमारी चौधरी के समक्ष स्थानीय लोगों ने यह मांग रख कर जवाबदारों की आईना दिखाने की कोशिश किया है।

दरअसल उड़ीसा के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने कालाहांडी और नुआपड़ा जिले के साथ साथ ओडिसा से राजिम रेल लाइन को जोड़ने की मांग पत्र रेल मंत्री को मई माह में सौप दिया है। स्थानीय लोग चाहते है कि ओडिसा की जनप्रतिनिधि की तरह रेल लाइन विस्तार की चिंता हमारे क्षेत्र के जवाबदार जनप्रतिनिधि भी करें। मांग पत्र मिलने के बाद हालांकि अब क्षेत्रीय सांसद भी रेल लाइन विस्तार करने की बात कह रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button