छत्तीसगढ़

बस्तर बाढ़ पर राहत पैकेज की मांग

Demand for relief package for Bastar floods

रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस्तर में आई बाढ़ को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के लिए विशेष राहत-मुआवजा पैकेज, तत्काल

देव ने पत्र में कहा कि ओडिशा स्थित खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा और जगदलपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित हुए। उन्होंने खरीफ फसलों के नुकसान पर किसानों को प्रति एकड़ विशेष राहत देने की मांग की। क्षतिग्रस्त कच्चे-पक्के मकानों वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता और आर्थिक सहायता देने तथा पशुधन, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के नुकसान का सर्वे कर डीबीटी से मुआवजा देने का आग्रह किया। देव ने जोरा नाला के लिए आधुनिक हाइड्रोलॉजिकल अध्ययन कर नई डीपीआर बनाने और जलप्रवाह नियंत्रित करने के लिए गेटेड रेगुलेटर स्ट्रक्चर का प्रस्ताव रखा है। इंद्रावती और उसकी सहायक नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में पौधरोपण, मृदा संरक्षण और कंटूर ट्रेंचिंग के साथ नदी में जमा गाद हटाने के लिए ड्रेजिंग प्रोजेक्ट की भी मांग की है।

संवेदनशील नदी तटों पर तटबंध बनाने का सुझाव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जगदलपुर में एकीकृत स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम और संवेदनशील नदी तटों पर तटबंध बनाने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के समय और मात्रा का रियल-टाइम टेलीमेट्री डेटा छत्तीसगढ़ से साझा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग को नोडल एजेंसी बनाने की मांग की। इंद्रावती बेसिन में सेंसर आधारित चेतावनी प्रणाली स्थापित करने का प्रस्ताव भी है, ताकि पानी छोड़ने से 24 से 48 घंटे पहले निचले इलाकों को खाली कराया जा सके। उन्होंने नुकसान के भौतिक सत्यापन के लिए अंतर-मंत्रालयीन केंद्रीय टीम बस्तर भेजने की भी मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button