छत्तीसगढ़जगदलपुर

सुपेबेड़ा में किडनी रोगीयों के उपचार के लिए नगद राशि की मांग

Demand for cash for treatment of kidney patients in Supebeda

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

देवभोग_ सुपेबेड़ा में किडनी रोगीयों के उपचार के लिए नगद राशि की मांग किया जिला पंचायत अध्यक्ष ने।साहसखोल सड़क चौड़ी करन करने और अमलीपदर पुल निर्माण शुरू करने की मांग भी किया।
     जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने अपने दो दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को मांग पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने आंध्र के तर्ज पर सूपेबेड़ा के किडनी रोगियों को जिनका इलाज जारी है उन्हें और प्रभावित परिवार के सदस्यों को नगद सहयोग राशि देने की मांग किया है। इसके अलावा सिविल अस्पताल दर्जा मिल चुके देवभोग अस्पताल के लिए भवन निर्माण की मांग रखी है।उन्होंने बताया कि दर्जा मिल चुके सिविल अस्पताल में भवन के अभाव में 50 बेड नहीं आ पा रहे है।
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री अरुण साय के समक्ष ज्ञापन देकर बहुप्रतीक्षित अमलीपदर पुलिया निर्माण जल्द शुरू कराने एवं देवभोग झाखरपारा साहसखोल मार्ग को मजबूती करण और चौड़ी करन कराने की मांग जिप अध्यक्ष ने रखी है। गौरी शंकर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे।भाजपा सरकार में सर्वांगीण विकास होने की बात अध्यक्ष ने कही है।

Related Articles

Back to top button