स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से मात दे दी । इस हार से पंजाब के प्लेआफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए रैली रोसौ ने 37 बाल में 82 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेविड वार्नर ने 46 रन, पृथ्वी शॉ ने 54 और फिल साल्ट ने 26 रन बनाए। पंजाब के सैम करन ने 2 विकेट लिए।
इसके जवाब में पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन ही बना पाई । कंजाब के लिविंगस्टोन ने 94, तायड़े ने 55 रन बनाए। दिल्ली के इशांत शर्मा और नोर्त्जे को 2-2, अक्षर पटेल और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिले।
