chhattisgarh प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने पदभार संभाला , दिया बड़ा बयान, पढ़िए पूरा खबर

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे. हमारे पास किसान का चेहरा है। दिन में 18 घंटे काम करेंगे और सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े चार साल से अन्याय कर रही है। मोदी सरकार ने डराने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस डरी नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डटकर मुकाबला किया है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में किया गया, लेकिन हमारी सरकार घबराई नहीं। हमें सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाकर काम करना होगा। दोनों के समन्वय के साथ ही हम छत्तीसगढ़ का विकास कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी ने छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम किया है। धान खरीदी, राशन कार्ड, राशन वितरण सब में झूठ बोलकर गए हैं। ऐसे हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम जनता के बीच सच्चाई को लेकर जाए।

Exit mobile version