महंगी बिजली पर गरजे दीपक बैज… बोले हर घर परेशान है, लेकिन बोल कोई नहीं रहा. अब सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

Deepak Baij lashes out over high electricity costs... says every household is distressed, yet no one is speaking up. Now, the Congress will take to the streets.

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद छत्तीसगढ़ में महंगी बिजली को लेकर सियासत तेज हो गई है। गरियाबंद पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम जनता से लेकर पत्रकार और बीजेपी कार्यकर्ताओं तक, हर कोई बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान है।

दीपक बैज ने सरकार को गूंगी, बहरी और अंधी बताते हुए 4 सौ यूनिट तक बिजली बिल माफ करने की मांग की। उनका दावा है कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल नाममात्र आता था। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में बिजली के मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन होगा। वहीं 2028 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का भी बड़ा दावा किया। फिर से पीसीसी अध्यक्ष बनने को लेकर बोले दीपक बैज पिछले ढाई सालों से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बेहतर कार्य कर रही है।

 

 

Exit mobile version