छत्तीसगढ़

30 गायों की मौत, जांच में जुटा प्रशासन

Death of 30 cows; administration begins investigation.

भाटापारा। शहर से लगे ग्राम सूरजपूरा के गोठान में करीब 30 गायों की मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत ने गोठान की व्यवस्था और पशुओं के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि, गायों की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गो सेवकों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

गो सेवकों का आरोप है कि गोठान में लंबे समय से, करीब दो महीने से, गायों को कथित रूप से बंधक जैसी स्थिति में रखा गया था।

उनका कहना है कि पशुओं को पर्याप्त चारा और पानी नहीं मिलने के कारण उनकी हालत बिगड़ी और कई गायों की मौत हो गई। गो सेवकों ने मामले की जानकारी प्रशासन को देते हुए जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।

सरपंच-सचिव की भूमिका पर उठे सवाल

गायों की मौत को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ग्राम सचिव की ओर से गायों की मौत के लिए ग्रामीणों को जिम्मेदार बताए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button