डी ए वी राष्ट्रीय खेल महोत्सव का सफल समापन

DAV National Sports Festival concludes successfully

“प्रतिभा और परिश्रम की जीत: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन रायपुर में चल रहा था। यह आयोजन 6 जनवरी से शुरू हुआ और 8 जनवरी तक चला” इस भव्य आयोजन में 27 राज्यों के के विभिन्न अंचलों से आए 2211 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में जैसे–आर्चरी, कराते, ताइक्वांडो, वूशू, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसे गेम्स में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन दिवस का शुभारंभ पारंपरिक तिलक समारोह से हुआ, जहाँ अतिथियों का स्वागत पुष्प, तिलक और मधुर मुस्कान से किया गया। इसके पश्चात डी.ए.वी. गण द्वारा राज्य गीत का सस्वर गायन किया गया, जिसने वातावरण को एकता, समर्पण और गर्व की भावना से भर दिया। अतिथियों को कैप, बैच और पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी के मन को प्रसन्न कर दिया।

छत्तीसगढ़ स्टेट कोडीनेटर व डीएवी रीजनल ऑफिसर प्रशांत कुमार जी ने अपने उत्साहवर्धक उद्बोधन में कहा— डी ए वी तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है जो की” मिनिस्ट्री आफ यूथ गवर्नमेंट आफ इंडिया” के द्वारा संचालित है । एच जी एफ आई के सभी नियमों का ध्यान रखते हुए नीचे के स्तर से लेते हुए जैसे क्लस्टर लेवल ,स्टेट लेवल और तब राष्ट्रीय स्तर पर आए हैं राष्ट्रीय स्तर पर 31 खेल थे जिसमे से छत्तीसगढ़ को इस बार 6 खेलों की जिम्मेदारी दी गई थी जिसमें रायपुर बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में , कराते, ताइक्वांडो और वूशू गेम्स का भव्य आयोजन किया जा रहा था साई कैंपस में आर्चरी और इसके साथ ही रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी कैंपस में वेटलिफ्टिंग और कुश्ती खेल प्रतियोगिता आयोजित थी। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों में काफी उत्साह रहा और बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए .” जिसमे विभिन्न 27 राज्य के 2211 प्रतिभागी भाग लिए थे“

डी ए वी स्पोर्ट्स को भारत सरकार के यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय द्वारा एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन (National Sports PromotionOrganization – NSPO) के रूप में आधिकारिक मान्यता प्राप्त है।साथ ही, यह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की एक संलग्न इकाई (affiliated unit) भी है। डी.ए.वी. संस्थान का मुख्य उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करना है — “हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी न केवल अंकों से बल्कि अपने आचरण, खेल भावना और जीवन दृष्टिकोण से भी समाज में उदाहरण प्रस्तुत करे एवं मानवीय मूल्यों और भारतीय संस्कृति का उत्सव है। अंत मे पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजिन किया गया, जिसमें विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। “डी.ए.वी. स्कूल केवल शिक्षा नहीं देता, बल्कि संस्कार, संस्कृति और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नागरिक तैयार करता है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

 

खेल समापन के अंतिम दिवस में सभी को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। डॉ राजेनश जंघेल सचिव छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ,अजय दीप सारंग अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर व राष्ट्रीय स्तर के अनेक कोच जज व छत्तीसगढ़ खेल फ़ीडरेशन ने सहयोग प्रदान किए

Exit mobile version