कबड्डी में डी ए वी जांता अंडर–19 के बालक राष्ट्रीय स्तर में चमकेंगे
DAV Janta U-19 boys shine at the national level in Kabaddi

डी ए व्ही जांता के बालिकाओं के बाद बालकों का स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन
बेमेतरा:- डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स के राज्य स्तरीय 2 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन बसंत बिहार एस ई सी एल बिलासपुर में आयोजित किया गया है । जिसमें छत्तीसगढ़ के कुल 26 जिलों से 97 स्कूलों के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न 32 खेलों में हिस्सा लिया।

2 दिवसीय खेल का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डी ए व्ही संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रमुख रीजनल ऑफिसर,क्षेत्रीय अधिकारी “प्रक्षेत्र अ” डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स छत्तीसगढ़ जोनल कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार जी उपस्थित रहे।
डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के प्राचार्य पी एल जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बच्चों को बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के बच्चों ने राज्य स्तरीय कबड्डी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें अंडर 19 कबड्डी बालक राष्ट्रीय स्तर के लिए फाइनल में क्लस्टर 1 में स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए और नेशनल दिल्ली के लिए चयनित हुए और अभी कुछ दिनों पहले ही अंडर 17 कबड्डी में बालिकाओं के ने भी राष्ट्रीय स्तर के लिए फाइनल में क्लस्टर 2 में स्वर्ण पदक से सम्मानित होकर नेशनल दिल्ली के लिए चयनित है, यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए अत्यधिक गर्व की बात हैं।
बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने जीत का श्रेय अपने माता–पिता ,प्राचार्य, स्कूल शिक्षक, विशेष रूप से खेल शिक्षक अखिलेश पटेल सर को दिया।
विद्यालय से ललित देवांगन, गोविंद साहू, अकलेश पटेल, आयुषी जैन, दीपिका वर्मा, विमल साहू, ऐश्वर्य देशमुख, साक्षी शर्मा, संदीप कुमार साहू,ममता चंद्राकर,अमित कुमार साहू, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, शोभा रानी, पूनम शर्मा, रेणुका पटेल, रितिका साहू, राजा तंतुवाय,लेखनी चंद्राकर, प्रीति यादव, माननी,स्वप्निल शर्मा, आर्य निधि, गौरी यादव , भारती, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, अन्नू चन्द्रकाकर, सुखदेव साहू, रूखमणी, रामेश्वरी, युवराज चंद्राकर, नरेश, विजय चंद्राकर, सुभाष सहित पालकों ने हर्ष व्यक्त किए हैं



