डी ए वी स्कूल जांता की बेटियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, संस्कृत ध्येय वाक्य प्रतियोगिता में मिला दूसरा और तीसरा

Daughters of DAV School, Janta, shine at the state level; secure second and third places in the Sanskrit motto competition.

गौरवपूर्ण सहभागिता : ध्येयवाक्य प्रतियोगिता में डीएवी जांता के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

छत्तीसगढ़/बेमेतरा:- दाढ़ी क्षेत्र का एकमात्र सीबीएसई विद्यालय एवं बेमेतरा जिले का एकमात्र डीएवी विद्यालय, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता निरंतर शिक्षा, संस्कृत एवं विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हुए नई- नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।

पञ्चदशदिवसात्मक संस्कृत महोत्सव 2026 के अंतर्गत 20 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षा सेवा संस्थानम् द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘संस्कृत पखवाड़ा’ में ध्येयवाक्य

प्रतियोगिता में डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता की दो होनहार छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में विद्यालय और अंचल का नाम रोशन किया है। इस कड़े मुकाबले में कक्षा सातवीं की छात्रा लक्ष्मी साहू ने पूरे राज्य में द्वितीय (दूसरा) और दीप्ति सेन ने तृतीय (तीसरा) स्थान हासिल कर एक अभूतपूर्व कीर्तिमान रचा है।कड़ी प्रतिस्पर्धा में मारी बाजी संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को इसके गौरव से जोड़ने के लिए आयोजित इस ‘ध्येय वाक्य प्रतियोगिता’ में प्रदेशभर के सैकड़ों स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस कड़े और राज्य स्तरीय मुकाबले में जांता स्कूल की दोनों बेटियों ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और उत्कृष्ट ज्ञान के दम पर शीर्ष पायदानों पर अपना कब्जा जमाया। लक्ष्मी साहू के अद्वितीय प्रस्तुतीकरण ने उन्हें राज्य में दूसरा स्थान दिलाया, वहीं दीप्ति सेन ने अपनी बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान सुरक्षित किया।

 

*प्राचार्य और शिक्षकों ने जताया हर्ष*_ छात्राओं की इस ऐतिहासिक और गौरवमयी सफलता पर डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता के प्राचार्य पी. एल. जायसवाल ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने दोनों विजेता बेटियों, उनके अभिभावकों और विद्यालय के मार्गदर्शक संस्कृत शिक्षक प्रकाश भोई, व भारती भट्ट को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता हमारी छात्राओं की कड़ी मेहनत और उनकी छिपी हुई बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने राज्य स्तर पर यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी मंच पर देश-प्रदेश का नाम ऊंचा कर सकती हैं। “इस बड़ी उपलब्धि से स्कूल के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। लक्ष्मी और दीप्ति की इस सफलता ने क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा की नई मिसाल पेश की है।

 

*विद्यालय के विद्यार्थियों ने अब तक अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त चुके हैं*_डी ए वी स्कूल जांता के विद्यार्थियों ने विभिन्न अलग अलग प्रतियोगिताओ में अब तक 183 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें यंग सायंटिस्ट इंडिया, नवाचार के क्षेत्र में, इंस्पायर अवॉर्ड के क्षेत्र में , नासा,इसरो व अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के साथ-साथ अन्य विभिन्न ओलंपियाडो से विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना व विद्यालय के साथ क्षेत्र व ज़िले नाम रोशन कर रहें हैं।

Exit mobile version