छत्तीसगढ़

आदिम जाति कल्याण विभाग के दैनिक कर्मचारी हड़ताल पर

Daily wage workers of Tribal Welfare Department on strike

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद: गरियाबंद में आदिम जाति कल्याण विभाग के दैनिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके कई साथी पिछले 10 से 15 वर्षों से विभाग में कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से मानदेय का भुगतान लंबित है, नियमितीकरण की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है और जिन कर्मचारियों को कार्य से अलग किया गया है, उन्हें दोबारा काम पर लिया जाए।

वहीं, विभाग का कहना है कि कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्व में की गई थी और उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कुछ कर्मचारियों का पूर्व अवधि का मानदेय लंबित है तथा अतिरिक्त कार्य के भुगतान के लिए बजट की मांग भेजी गई है। बजट प्राप्त होते ही नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही नियमितीकरण सहित अन्य मांगें शासन स्तर पर विचाराधीन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button