हमर प्रदेश/राजनीति

छेनो बाई के लिए वरदान साबित हुई डबरी निर्माण, मत्स्य पालन के साथ साग-सब्जी की भी कर रही हैं खेती

अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत हुई

रायपुर। जशपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायत पोरतेंगा निवासी छेनो बाई और उनके परिवार के लिए मनरेगा के तहत 3 लाख रूपए की लागत से बनी डबरी वरदान साबित हुई है। वर्षा आधारित एक मात्र फसल की खेती करने वाली छेनो बाई और उनके परिवार के लोग अब दोहरी फसल लेने लगे हैं। डबरी में मछली पालन तथा साग सब्जी की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी है।

छेनो बाई ने बताया कि उनके परिवार के पास पैतृक कृषि भूमि है परन्तु सिंचाई के साधन न होने की वजह से खेती करना बेहद जोखिम भरा होता था। वर्षा काल में बमुश्किल एक फसली खेती से 8 सदस्यीय परिवार के गुजर बसर में परेशानी होती थी। मनरेगा के तहत शासन की ओर मेड़ बंधान और डबरी निर्माण की जानकारी मिलने पर उन्होंने रोजगार सहायक से मुलाकात कर इसके लिए ग्राम पंचायत को विधिवत आवेदन दिया। उनके खेत में डबरी निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की स्वीकृति मिली। इस कार्य से उनके परिवार के सदस्यों एवं अन्य ग्रामीणजनों सहित कुल 46 परिवारों को अतिरिक्त रोजगार भी प्राप्त हुआ।

मनरेगा के तहत् खेत में बनी डबरी में अब साल भर पानी बना रहता है जिसके चलते फसल सिंचाई को लेकर चिंता खत्म हो गई है। वह और उनके परिवार के लोग अब निश्चिंतता के साथ खेती करने लगे है। वर्ष में दोहरी फसल के साथ ही साग-सब्जी का भी उत्पादन किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के लिए मत्स्य बीज अनुदान में दिया गया है। मछली पालन से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button