राजनांदगांव में शातिर साइबर ठग दबोचा गया

Cunning cyber fraudster nabbed in Rajnandgaon.

राजनांदगांव। इंटरनेट मीडिया की आभासी दुनिया में ‘फर्जी हसीना’ बनकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक बेहद शातिर ठग के खेल का राजनांदगांव पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साइबर थाना और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर 22 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार को धर दबोचा, जिसे अब सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लालबाग थाने में एक पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, एक अज्ञात कॉलर ने पीड़ित की बेटी को फोन किया। फोन करने वाले ने लड़की की आवाज में बात करते हुए झूठी कहानी गढ़ी कि उसके पिता का भीषण एक्सीडेंट हो गया है और वे अस्पताल में गंभीर रूप से घायल हैं। जब युवती ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया, तो उसने गालियां देनी शुरू कर दीं। पीड़िता के पिता ने उस नंबर पर बात की, तो आरोपी ने उन्हें भी भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ठेलकाडीह निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version