- रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। जिले के सिरमौर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसके कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद हुईं।
बरामद वाहनों में HF Deluxe (MP17MW1065), Pulsar 220 (UP70HA3570), Apache (BR24AJ2439), Raider (UP70HW7215) और Hero Splendor (UP70HY0484) शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओझा कोल (40), निवासी ग्राम कोचरी, थाना सिरमौर, जिला रीवा के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक तिवारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक प्यारेलाल वर्मा तथा आरक्षक कैलाश सोलंकी, वीपेंद्र कुशवाहा, अजय चौहान, राहुल चौहान, रावेंद्र सिंह और चेतन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
