बुलडोजर बाबा की एक झलक पाने भाजपा के कार्यकर्ताओ का उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर – किशोर कुमार रामटेके

सुकमा। सुकमा आज मानो ऐसा लग रहा था, कि सुकमा विधानसभा आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन में पूरा सुकमा मानो सुनामी आ गयी हो, उड़ीसा आंध्र और सुकमा जिले और आस पास के जिले के हजारों कार्यकर्ता बुलडोर बाबा के एक झलक पाने को बहुत ही बेचैनी से इंतजार करते नजर आये, जैसे ही सभा स्थल मे योगी जी का आगमन हुआ मानो ऐसा लग रहा था, की हम छत्तीसगढ़ के सुकमा मे नहीं उत्तरप्रदेश के अयोध्या मे खड़े हो।

सभा से पहले ऊंगा राम मार्काम मे अपने संबोधन में कहा कि 25 वर्षो से तत्कालीन विधयाक करिया पड़ गये है, भाजपा ने आप लोगो के लिए पंडरा मुर्गा ढूंढ के लाये है, जब से प्रत्याशी स्वयं मुक्का को घोषित किया है तब से कावासी लकमा लापता हो गये है। मै रोज ढूंढ रहा हु पर दिखना बंद हो गये है,

उसके बाद योगी जी ने कांग्रेस को आड़े हाथो भ्रष्टाचार से डूबी हुए गोबर घोटाला और सभी घोटालो की गिनती करा दी और छत्तीसगढ़ के सभी लोगो को अयोध्या राम लला के भव्य मंदिर के उद्धघाटन मे सभी को आमंत्रित किया है और इस बार भाजपा सरकार के लिए समर्थन माँगा

Exit mobile version