छत्तीसगढ़

अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Crackdown on illegal liquor trade, two accused including a woman arrested

रायपुर। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कारोबारो पर अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं पूर्व में अवैध शराब विक्रय एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है। 26.05.2026 को जरिये मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की भाठापारा देवपुरी निवासी कल्याण सिंह जांगडे एवं पानी टंकी के पास मठपुरैना में हीना नेताम नाम की महिला द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है की सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को सूचना का तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का 02 अलग अलग संयुक्त टीम गठित कर सूचना की तस्दीकी हेतु रवाना किया।

मुखबीरों से प्राप्त सूचना के आधार पर भाठापारा देवपुरी एवं पानी टंकी के पास मठपुरैना पुलिस टीम रवाना होकर सूचना के संबंध में गोपनीय रूप से पूछताछ कर आरोपी के सकूनत पर रेड कार्यवाही किये जहां पर आरोपी कल्याण सिंह जांगडे द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु कुल-38 पौवा देशी मदिरा रखे मिला। एवं आरोपिया हीना नेताम के पास से 32 पौवा देशी मदिरा रखे मिला। दोनो आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. कल्याण सिंह जांगडे पिता स्व0 सरजुराम जांगडे उम्र 54 साल निवासी भाठापारा देवपुरी थाना टिकरापारा 02. हीना नेताम पति रामा नेताम उम्र 25 साल निवासी पांनी टंकी के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा

 

Related Articles

Back to top button