गरियाबंद में कोरोना और स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 मरीज मिले पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

COVID-19 and Swine Flu arrive in Gariaband; 3 patients test positive; Health Department on alert.

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद जिले में एक बार फिर कोरोना और स्वाइन फ्लू की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गरियाबंद में कोरोना और स्वाइन फ्लू के 3 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया है। इनमें कोरोना का एक और स्वाइन फ्लू के दो मरीज शामिल हैं। सभी मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री सामने आने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव मरीज गरियाबंद मुख्यालय का बताया जा रहा है। वहीं स्वाइन फ्लू के दो मरीजों में एक मैनपुर और दूसरा गरियाबंद का रहने वाला बताया गया है। संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीजों की स्थिति और उनके संपर्क में आए लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले करीब 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद जिले में संक्रमण की स्थिति को लेकर तस्वीर और साफ हो सकेगी। सैंपल की रिपोर्ट करीब 24 से 48 घंटे में आने की संभावना है। इधर, जिले में फिलहाल जांच और टेस्टिंग की संख्या ज्यादा नहीं होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में अगर जांच का दायरा बढ़ाया जाता है तो संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कोरोना और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की सलाह दी है।

 

 

Exit mobile version