मध्यप्रदेश

अदालत को मिली जहरीली गैस के बमों से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Court receives threat of poisonous gas bombs, police investigating

सतना। जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
पहले भी मिली धमकियां

बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले रीवा और छत्तीसगढ़ की अदालतों सहित देश के कई इलाकों में इस तरह की धमकी मिल चुकी है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि ई-मेल कहां से और किसने भेजा है। पहले भी जो धमकियां मिली उसमें जहरीली गैस से धमाके करने की बात कही गई थी।

आशंका है कि दहशत फैलाने के लिए कुछ लोग अदालतों को इस तरह के ई-मेल भेजकर धमकी दे रहे हैं। पहले भी मिली इस तरह की धमकियों के बाद जब कोर्ट परिसर की जांच की गई तो उसमें कोई संदिग्ध सामान या बम नहीं मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button