छत्तीसगढ़दुर्ग-राजनांदगांवहमर प्रदेश/राजनीति

निगम ने राजस्व वसूली में बनाया रिकार्ड

दुर्ग।  नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व वसूली को लेकर दुर्ग निगम का अभियान आज भी तेजी से जारी है। आज नगर निगम के राजस्व अमला द्वारा बकायादारों के संस्थान एवं घर-घर पहुंचकर राजस्व वसूली में रिकार्ड वसूली की गई. राजस्व अमले द्वारा सुबह से कड़ी मेहनत कर छ: घंटे में नगर निगम के खाते में 20 लाख रुपये से ज्यादा राशि जमा किये गए।

राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर के  नेतृत्व में वसूली को लेकर निगम अमला सुबह से सक्रिय रहा। सालों से टैक्स नही भुगतान करने वाले करदाताओ से टैक्स जमा करने कहा गया।सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि अब ऐसे करदाताओं की संपत्ति को चिन्हित कर सख्त कार्रवाही करने की तैयारी की जा रही है.निगम द्वारा इसके संबंध में जल्द ही बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी कर कार्रवाही करने का प्लान बनाया गया है।

नगर निगम द्वारा राजस्व करों की वसूली के लिए अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व करो की  वसूली को लेकर समीक्षा बैठक के निर्देश दिए गए थे।जिस पर नगर निगम में शत- प्रतिशत राजस्व वसूली को लेकर निरंतर कवायद चल रही है। सोमवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इस संबंध में सभी वार्ड सहायक राजस्व निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है।सहायक राजस्व अधिकारी ने कहा कि जो करदाता जल कर सहित अन्य कर जमा नहीं कर रहे हैं,ऐसी स्थिति में संबंधित का नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button