कोरोमंडल ट्रेन हादसा, 233 लोगों की मौत, 900 से अधिक यात्री घायल, रेलवे ने जारी किए अलग-अलग स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर में कल शाम ट्रेन हादसा में 233 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट में 900 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे है । बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब 7 बजे हादसा हुआ। रेलवे के मुताबिक कोलकाता-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बहानगा स्टेशन के पास डिरेल हो गई थीं। इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन पास के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद रेलवे ने अलग-अलग स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं

जानकारी के मुताबिक एनआरडीएफ की तीन टीमें और 20 से ज्यादा फायर सर्विस एंड रेस्क्यू टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। 1200 बचाव कर्मी मौजूद हैं। वहीं घटनास्थल पर 115 एम्बुलेंस, 50 बसें और 45 मोबाइल हेल्थ यूनिट्स तैनात हैं।

हादसे के बाद रेलवे ने अलग-अलग स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

इमरजेंसी कंट्रोल रूम: 6782262286
हावड़ा: 033-26382217
खड़गपुर: 8972073925, 9332392339
बालासोर: 8249591559, 7978418322
कोलकाता शालीमार: 9903370746

Exit mobile version