हमर प्रदेश/राजनीति

सहकारिता सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली एथेनॉल प्लांट निर्माण कार्यों का लिया जायजा

मानव संसाधन के साथ मक्का उपार्जन हेतु कार्ययोजना निर्माण पर हुई चर्चा

कोण्डागांव @ रूपेंद्र कोर्राम। बुधवार को सहकारिता विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा इंद्रावती भवन रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सचिव ने एथेनॉल प्लांट के कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर करते हुए प्लांट के संचालन हेतु मानव संसाधन की आपूर्ति एवं मक्का उपार्जन हेतु कार्ययोजना निर्माण करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि प्लांट के निर्माण के पहले फेज की टेस्टिंग 07 सितम्बर को लघु स्तर पर अलग अलग उपकरणों की अलग अलग संचालित की जाएगी। इसके साथ ही प्लांट में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सुरक्षा आंकलन करने वाले उत्कृष्ट संस्थान आईआईटी भिलाई के द्वारा ऑडिट कराने की योजना बनाई गई है जिसके लिए चर्चा की जा रही है।

इस अवसर पर प्लांट के प्रबंध निर्देशक के एल उइके ने बताया कि प्लांट के लिए मक्का उपार्जन के लिए योजना निर्माण की जा रही है। जिसके तहत मक्का उत्पादकों की गिरदावरी के साथ उनके पंजीयन का कार्य किया जा रहा है अब तक 5000 से अधिक का पंजीयन किया जा चुका है। मक्का उत्पादकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भी लाभ दिया जाएगा। प्लांट के लिए ऑइल मार्केटिंग कम्पनियों से भी चर्चा की जाएगी।

प्लांट में रोजगार के लिए स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए आस पास के पंचायतों के माध्यम से युवाओं का चयन कर उनको ट्रेनिंग दिया जा रहा है। जिसके तहत 41 युवाओं को आईटीआई में प्रशिक्षण दिया जा रहा है अगले चरण में अन्य 40 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर इंद्रावती भवन से उप सचिव पीएस सर्पराज, पंजीयक रमेश कुमार शर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार उमेश तिवारी, सहायक पंजीयक विकास खन्ना, सहकारिता निरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल सहित जिला कार्यालय से कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, सहायक पंजीयक केएल उईके सहित प्लांट निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button