हमर प्रदेश/राजनीति
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण 2946 छात्र-छात्राओं को उपाधि

रायपुर। दीक्षांत समारोह में शोभायात्रा के साथ राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सहित अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और गुरु घासीदास के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत हुआ ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं स्नातक, स्नातकोत्तर, पत्रोपाधि आदि में उत्तीर्ण 2 हजार 9 सौ 46 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी।



