रायपुर। रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकर्ता कार्यशाला में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, ‘जय श्रीराम’ के नारे इतनी जोर से लगाओ कि जिस महिला के गर्भ में आतंकवादी पल रहा है,
प्रदीप गौर ने हनुमान जी के लंका जाने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने दावा किया कि, जब हनुमान जी लंका पहुंचे थे, तब उनके ‘जय श्रीराम’ के नारों से राक्षसनियों के गर्भ में पल रहे बच्चों का गर्भपात हो गया था।
कार्यकर्ताओं से लगवाए नारे
इसी प्रसंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जोरदार नारे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगवाए।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
इस कार्यशाला का आयोजन सोमवार को विमतारा भवन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल है। सभी हिंदू संगठन से जुड़े हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी शामिल हुए।
हनुमान चालीसा केंद्रों की गतिविधियां देखेंगे तोगड़िया
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया 23 नवंबर से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। पहले दिन वे रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान हाल ही में शुरू की गई हिंदू हेल्पलाइन और हनुमान चालीसा केंद्रों की गतिविधियों की समीक्षा की गई।
तोगड़िया ने दिलाई शपथ
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को हिंदू समाज को सुरक्षित, समृद्ध और संगठित बनाने की शपथ दिलाई।
शपथ में कहा गया कि हिंदू समाज ने हजारों वर्षों के संघर्ष में अत्याचार, हिंसा, लूट और विस्थापन का दर्द सहा है। कश्मीर में हिंदुओं को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इतिहास से सीख लेते हुए अब हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है। देश के हर गांव, शहर और गली-मोहल्ले के हिंदू परिवार को संगठन से जोड़ने की बात कही गई।
हिंदू समाज को संगठित करने की शपथ
शपथ में कहा गया कि उद्देश्य केवल लोगों को जोड़ना नहीं, बल्कि हर हिंदू परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनना है। जरूरत के समय सहयोग करना और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करना संगठन का दायित्व होगा।
तोगड़िया ने कहा कि ऐसा समाज बनाने के लिए काम करेंगे, जहां हर परिवार को सम्मान मिले, युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर मिलें और परिवार रोगमुक्त व खुशहाल हों।
हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प
इसके साथ ही हर हफ्ते मंगलवार और शनिवार को परिवार और समाज के लोगों के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प लिया गया। आपसी एकता, सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने की बात भी कही गई।
