रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ AI जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फेसबुक पर अपलोड किए गए इन वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए गए हैं। ऐसे 50 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिन्हें लाखों व्यू मिले हैं।
वीडियो में ईसा मसीह (Jesus Christ) को हिंदू देवी-देवताओं का ‘पिता’ बताए जाने का दावा किया गया है। इसे हिंदू संगठनों ने भगवान का अपमान बताया और वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
फेसबुक पर From Heaven to Earth नाम के पेज पर करीब 50 AI वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिन पर लाखों व्यू हैं। बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने आरोप लगाया कि मसीही समाज से जुड़े कुछ लोग इन वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर कर वायरल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि AI वीडियो के जरिए भगवान विष्णु का अपमान किया गया है। हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इसका विरोध करते हैं।
वायरल वीडियो में ईसा मसीह को बताया शक्तिशाली
वायरल वीडियो में कथित तौर पर भगवान शिव और भगवान विष्णु को ईसा मसीह को अपना पिता बताते हुए दिखाया गया है। वहीं, भगवान राम को ईसा मसीह से उपदेश लेते और भगवान हनुमान को उन्हें सबसे शक्तिशाली बताते हुए दर्शाया गया है। ये वीडियो कथित रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से तैयार किए गए हैं।
बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग
बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि AI तकनीक के जरिए हिंदू देवी-देवताओं को कार्टून जैसे पात्रों के रूप में दिखाकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। बजरंग दल इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदू संगठनों में छत्तीसगढ़ प्रांत की राम भक्त सेना के सदस्यों ने भी सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया है। सेना के सदस्य राज विक्रम ने फेसबुक से इस पेज को हटाने और इस तरह के पेज चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वहीं, सेना के सदस्य डॉ.स्वामी राजेश्वरानंद ने भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।