छत्तीसगढ़
सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी, निर्माणाधीन सड़क में गड्ढे और दरारे आना शुरू

न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ ओडिसा को जोड़ने वाली उरमाल तेल नदी पर करोड़ों रुपए की सेतु का निर्माण किया जा चुका है, साथ ही उक्त सेतु के लिए एप्रोच सड़क का निर्माण चल रहा है। लेकिन इस एप्रोच सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी और घटिया निर्माण का पोल खुलता दिख रहा है व निर्माणाधीन सड़क में गड्ढे और दरारे आना शुरू हो गया है।

ठेकेदार के द्वारा भ्रष्टाचार की लीपापोती करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है व उखड़ रहे सड़क पर थूक पालिश करने का काम किया जा है, उखड़ते सड़क के काम को लेकर स्थानीय लोग व राहगीर भी सवाल खड़े कर रहे है, तो वही ठेकेदार के जिम्मेवार साइड इंचार्ज को जब सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया को ही नसीहत दे डाला। हमारे संवाददाता ने मौके का जायजा लिया।



