धान के अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही

Continuous action against illegal transportation of paddy

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद जिले के देवभोग और अमलीपदर तहसील में ओडिसा से हो रहे धान के अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही के बाद अब बिचौलियों ने अपना पैटर्न बदल लिया है। चार पहिया और भारी वाहन के बजाए सायकल, बाइक और ओटो से धान का अवैध परिवहन छोटे रास्ते से कर रहे हैं।प्रदेश के इस इलाके में धान का औसतन उत्पादन 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ है। एसे में सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की लिमिट भरपाई के लिए किसान ओडिसा के धान की मांग करते हैं।
       आपको बता दे कि दोनों तहसील के सीमा क्षेत्र में विगत 25 दिनों में संयुक्त टिम ने पिकअप, ट्रक जैसे 41 बड़े वाहन पकड़े।
55 लाख कीमती 4422 पैकट धान जप्त करने के बाद कोचियों ने परिवहन का तरीका बदल कर प्रशाशन को चुनौती दे रहे।हालांकि अफसर अब इस नए तरीके को रोकने के लिए भी कार्यवाही करने की बात कह रही है।
Exit mobile version