रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। अमलीपदर सुखा तेल नदी पर 7 करोड़ लागत से बन रहे पूल निर्माण अधर में लटका हुआ है, पुराना रपटा जर्जर हो गया था। मजबूरी में आवाजाही करने वाले लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे थे। इसी रपटे पर डायवर्शन सड़क की मांग को लेकर सात दिन पहले अमलीपदर सरपंच सेवन सिंह पुजारी ने डायवर्शन मार्ग नही बनने पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी दिया था। इसका असर यह हुआ कि दी गई मियाद की तारीख में आज रपटा पर आवाजाहि के बनाने काम शुरू कर दिया गया है।
