नयी दिल्ली । कांग्रेस पार्टी आगामी आठ जनवरी से देशभर में ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान शुरू करेगी। यह राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन 45 दिनों तक चलेगा और इसके तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यहां पार्टी मुख्यालय में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसका ऐलान करते हुए कहा कि मनरेगा की जगह लाया गया नया अधिनियम श्रमिकों के हकों को छीनता है।
कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान आठ जनवरी से होगा शुरू
Congress's Save MNREGA campaign will start from January 8.
