कांकेर @ धनंजय चंद। कांकेर सर्किट हाऊस में आज पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के नव नियुक्त अनुसूचित जन जाति मंत्री मोहन मरकाम का मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद पत्रकार वार्ता में मोहन मरकाम ने कहा कि चार साल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष रहने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझे सरकार में मंत्री बनाया हैं, जिसके लिए वे बहुत आभारी हैं। आने चुनाव में सब मिलजुल कर 75 सीटों के पार जीत दर्ज करेंगे।
मोहन मरकाम के मंत्री बनने के प्रथम कांकेर आगमन पर कांग्रेसजनों ने किया जोरदार स्वागत
