हमर प्रदेश/राजनीति
राजनांदगांव के यस सोनी सायकल यात्रा पर, फिंगेश्वर ब्लाक मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा । राजनांदगांव निवासी यस सोनी 1अप्रैल से सायकल यात्रा पर निकले हुए हैं। यस सोनी ने पच्चीस हजार किमी की यात्रा करने का लक्ष्य लिया और अभी तक चौदह हजार सात सौ की यात्रा कर गरियबन्द जिले के फिंगेश्वर ब्लाक मुख्यालय में पहुंचे । जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

यस सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शासन की योजनाओं, नारवा गरावा घुरवा बाड़ी, गोठान, नल जल योजना को जन जन तक पहुंचाना, छत्तीसगढ़ी परंपराओं से लोगों को जोड़ना है, ताकि सभी वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ मिल सके। साथ ही अपनी सायकल की अंतिम यात्रा मुख्यमंत्री निवास में जाकर समापन करेंगे।



