लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसीयों ने भाजपा कार्यालय घेराव करने निकले। कांग्रेस भवन से निकले नेताओं को पुलिस ने नेशनल हाइवे पर बेरिगेटिंग कर रोक दिया। कांग्रेसियों ने धान के कटोरा को सुखा नशा कारोबार का डेरा में तब्दील करने का आरोप लगाया है। नेताओं ने कहा कि प्रदेश के दो संभाग में भला नेताओ के संरक्षण में चल रहे कारोबार को लेकर गृहमंत्री और सीएम के इस्तीफे की मांग तक कर डाली।प्रदर्शन के दौरान कई बार पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झुमा झटकी हुई।