छत्तीसगढ़

कांग्रेसियों ने आज जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन किया

Congress workers burnt the effigy of the District Education Officer today.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद में आज कांग्रेसियों ने जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला फूंक दिया।नगर के तिरंगा चौक पर प्रशाशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे कांग्रेसियों ने जम कर प्रदर्शन किया। शिक्षा अधिकारी पर मंजूर सैनिक स्कूल के लिए शासन को भ्रामक जनकारी देने के अलावा सैनिक स्कूल को जिला मुख्यालय के बजाए अन्य स्थान पर नेता विशेष के इशारे पर गुपचुप तैयारी करने का आरोप है। दरअसल सैनिक स्कूल के लिए आवश्यक 70 एकड़ भूमि का चयन के लिए डीईओ ने केवल राजिम एसडीएम को पत्र लिखा था। डीईओ के इस कार्य शैली पर भाजपा नेता ने सवाल खड़ा किया था, हालाकि भाजपाई के बयान के बाद डीईओ ने जिले के सभी एसडीएम को पत्र लिख आवश्यक 70 एकड़ जमीन की जानकारी मांग लिया है।

Related Articles

Back to top button