युवाओं का छविंद्र को मिल रहा पूरा समर्थन, नय मतदाताओं की भी छविंद्र है पहली पसंद
रिपोर्ट – किशोर कुमार रामटेके
दंतेवाड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव का आग़ाज़ हो चुका है और प्रत्याशियों ने भी जनता के बीच जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा का प्रचार प्रसार भी ज़ोरो पर है। किरन्दुल में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी और इंटुक श्रमिक संघ द्वारा मोर्चा संभाला हुआ है और हर वार्डो मे घूम कर घर घर जा कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। काँग्रेसी कार्यकर्ता घर घर जा कर कांग्रेस शासन की योजनाओं को बता रहे है और छविंद्र के पक्ष में माहौल तैयार कर रहा है।
किरन्दुल की जनता भी कांग्रेस पर अपना भरोसा दिखा रही है। आम लोगो मे चर्चा है कि कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को जितना जरूरी है। युवा प्रत्याशी छविंद्र से युवा वर्ग खासकर जुड़ रहा है, युवाओ में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी युवाएँ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी भी घर घर जाकर छविंद्र को जितवाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश नज़र आ रहा है और हर तरफ छविंद्र की गूंज है। छविंद्र कर्मा पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है, जिससे जनता उनके कार्यशैली से काफी प्रभावित है।
