छत्तीसगढ़राजनीति

आतंकियों की मौत पर रोने वाली कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है : पीएम मोदी

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है। सरगुजा में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है। पीएम इस दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। ये आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं।

कांग्रेस ने जनता का भरोसा खोया

पीएम ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। कांग्रेस ने जनता का भरोसा खो दिया है। कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि वर्षों पहले, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था। फिर कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई। कांग्रेस ने कहा कि SC/ST और ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से चुरा कर धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के अनुसार आरक्षण नहीं होगा। लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान की पवित्रता की परवाह नहीं की और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की।

अंबिकापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था, और जो कांग्रेस का इकोसिस्टम है आए दिन मोदी पर हमला करने के लिए जगह ढूंढते रहते हैं। पूरी टोली ने उस समय मुझ पर बहुत हमला बोला था की लाल किला कैसे बनाया जा सकता अभी तो प्रधानमंत्री का चुनाव बाकी है।

सीएम साय ने रॉकेट की स्पीड से सरकार चलाई- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने कुछ महीने पहले आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। सरगुजा के आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना है। छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। बहुत कम समय में सीएम साय ने रॉकेट की स्पीड से सरकार चलाई है। उन्होंने विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में पूरी होने वाले गारंटी का जिक्र किया।

घोटालेबाजों पर हो रहा है एक्शन

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है। यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। आज अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी कांग्रेस सरकार जो आपस में लड़ती रहे, घोटाले करती रहे।

देश को तबाह करने का कांग्रेस का रहा इतिहास

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है। देश में आतंकवाद फैला। कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही यही कारण है कि देश बर्बाद होता रहा है। आज भाजपा सरकार आतंकवाद, नक्सलवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस हिंसा फैलाने का समर्थन कर रही है। कांग्रेस नक्सलियों के मारे जाने पर उन्हें शहीद कहती है, ऐसे में जवानों का अपमान है। कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता नक्सलियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी करतूत के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है। आज मैं सरगुजा में कांग्रेस की मुस्लिम लीग सोच को देश के सामने रखना चाहता हूं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर हमला बोलते हुए कहा कि मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप है।

कांग्रेस ने कभी नहीं की महापुरुषों की परवाह

पीएम मोदी ने कहा कि जब संविधान बन रहा था तब काफी विचार के बाद, देश के सभी बुद्धिमान लोगों के चिंतन मनन के बाद बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में फैसला लिया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, आरक्षण होगा तो मेरे दलित भाई बहनों के लिए होगा मेरे आदिवासी भाई बहनों के लिए होगा लेकिन धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन बोर्ड बैंक की भूखी कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की है। कांग्रेस ने कुछ वर्षों पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया। फिर कांग्रेस ने इसको पूरे देश में लागू कर करने की योजना बनाई। इन लोगों ने धर्म के आधार पर 15% आरक्षण की बात कही और यह भी कहा की एससी, एसटी, ओबीसी का जो कोटा है उसी में से कम करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। 2009 के अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने यही किया था।

कर्नाटक में धर्म के आधार पर लागू किया आरक्षण

पीएम मोदी ने कहा कि कई साल पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू कर दिया था जब वहां बीजेपी सरकार आई तो हमने संविधान के विरुद्ध कांग्रेस ने जो निर्णय किया था उसे उखाड़ कर फेंक दिया। कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय में जितनी भी जातियां हैं सबको ओबीसी कोटा में डाल दिया और ओबीसी बना दिया। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है।

साहबजादे हर घर की तिजोरी का एक्सरा कराएंगे : पीएम

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही आरक्षण की रक्षा कर सकती है। कांग्रेस की नजर आरक्षण पर ही नहीं बल्कि आपकी कमाई पर आपके मकान दुकान पर भी है। कांग्रेस के साहबजादे का कहना है कि हर घर की तिजोरी का एक्सरे करेंगे। जो बहनों के पास जेवर गहने होते हैं कांग्रेस उनकी भी जांच कराएगी। कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आने के बाद क्रांतिकारी कदम उठाएंगे। यह सपना ना देखो देश की जनता आपको ऐसा मौका देखने नहीं देगी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक के बाद एक खतरनाक इरादे खुलकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि वह इन्हेरिटेंस टैक्स लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी कांग्रेस टैक्स लगाएगी। कांग्रेस का मंत्र है कांग्रेस की लूट। जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब आप जीवित नहीं रहेंगे तब कांग्रेस आपके ऊपर इन्हेरिटेंस का बोझ लाद देगी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button