Chhattisgarh Big Breaking : मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बैठक में शामिल

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री निवास में शुरू हो गई है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई है। मीटिंग का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन है।

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 35 से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। कांग्रेस की कई सीटें पैनल में फंसी हुई है इस बैठक में इसका भी मंथन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक नाम तय कर अजय माकन इस लिस्ट लेकर दिल्ली जाएंगे। इस लिस्ट पर हाई कमान की अंतिम मुहूर्त लगने के बाद संभावित तौर पर 35 से 41 नाम का ऐलान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से अजय माकन के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और सदस्य एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा शामिल है।

Exit mobile version