छत्तीसगढ़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Congress protests over Ram Mandir donation theft case; demands action against main accused.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे और दान राशि में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज बस स्टैंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच कर मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चढ़ावा चोरी के मामले में केवल छोटे लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई का दिखावा किया गया, जबकि पूरे प्रकरण के कथित मुख्य आरोपी अब भी कार्रवाई से बाहर हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आखिर बड़े आरोपियों को किसका संरक्षण प्राप्त है और उन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन में “सत्य सामने लाओ, दोषियों पर कार्रवाई करो”, “जनता की श्रद्धा का सम्मान करो, चढ़ावे का पूरा हिसाब दो” तथा “चोरी का जवाब दो, अपनी जवाबदेही स्वीकार करो” जैसे नारे लगाए गए।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। ऐसे में केवल औपचारिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना था कि जब तक कथित मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती और चढ़ावे का पूरा हिसाब जनता के सामने नहीं रखा जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, कृपा शंकर, मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button