कांग्रेस ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप, केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर ने पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केंद्रीय एवं राज्य की विभिन्न जांच और प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित कर रही है। नेताओं का कहना है कि इसी क्रम में पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इस कार्रवाई का विरोध करती रहेगी और राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रिपुजित सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल्ला खान, रामदेव जगते, लालसाय मिंज, जसीम खान, कृपा शंकर, सरपंच संस्कृती, मधु गुप्ता, बुद्धदेव पोया, राजा चौबे, जितेंद्र गुप्ता, डोमिनिक एक्का, अरुण अग्रवाल, अशोक जायसवाल, साधुचरण यादव, व्यासमुनि यादव, अमित यादव, राजकुमार यादव, युवा कांग्रेस के नीरज गुप्ता, इंतखाब अंसारी, राहुल विश्वास, असीम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
