बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली विभाग का घेराव

Congress protests against electricity tariff hike; lays siege to the electricity department.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला मुख्यालय बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया और बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तथा तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली दरों में की गई वृद्धि से आम जनता, किसान और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से तत्काल बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव, रामदेव जगते, अजय गुप्ता, विश्वजीत सिंह देव, बिन्देश्वरी गुप्ता, राजा चौबे, मुन्ना गुप्ता, बुद्धदेव पोया, प्रतीक सिंह, युवा कांग्रेस नेता इंतखाब अंसारी, नीरज गुप्ता, अबरार अंसारी, बबलू रजक, शादाब अंसारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version